खेकड़ा।
विद्युत निगम के एसडीओ खेकड़ा डीपी सिंह ने बताया बृहस्पतिवार को क्षेत्र के ग्राम बसी स्थित चौक, ग्राम रटौल में बिजलीघर परिसर, सांकरौद स्थित चौपाल, ग्राम काठा के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक शिविर लगेेगा। इसमें बीपीएल श्रेणी के लोगों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन और एपीएल श्रेणी के लोगों को ढाई सौ रुपये जमा कराकर कनेक्शन दिए जाएंगे। उन्होंने पात्र लोगों से शिविर में पहुंच कनेक्शन लेकर उक्त लाभान्वित योजना का लाभ उठाने को कहा।