पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के निर्देशों के अनुपालन में विभिन्न इलाकों में छापे मारकर उर्वरकों के 14 नमूने लिए गए।
मंगलवार को जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने तहसील सदर स्थित पीसीएफ से सात, बीसलपुर से चार तो वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए ने तहसील पूरनपुर और कलीनगर से तीन नमूने लिए। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। परीक्षण के परिणाम प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद