एनसीसी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की होती नाप जोख। स्रोत महाविद्यालय
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स की भर्ती हुई। कुल 160 अभ्यार्थियों में 133 ने भर्ती में भाग लिया।
शारीरिक नापजोख के साथ चार सौ और आठ सौ मीटर दौड़ भी कराई गई। इसके अलावा और लिखित परीक्षा भी हुई। भर्ती प्रक्रिया गांव नवदिया सुल्तानपुर के खालसा इंटर कॉलेज में हुई। इस दौरान प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा, गुलशन सिंह, राघवेंद्र यादव, शाहिद खान आदि मौजूद रहे। संवाद