फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छह वाहनों से वसूला 1.32 लाख का जुर्माना

Sun, 02 Jul 2023 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एआरटीओ ने वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाकर चार वाहनों को सीज कर दिया। छह का चालान किया गया। चेकिंग के दौरान सड़कों पर नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में खलबली मच गई। इस दौरान 1.32 लाख का जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

रविवार को एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने पीलीभीत-बीसलपुर व पूरनपुर मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया। इसमें वाहन चालकों के कागजों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान दो ओवरलोड़ वाहन को सीज कर पूरनपुर चीनी मिल चौकी पर खड़ा कराया गया। इसके अलावा बीसलपुर में दो इको जो कि प्राइवेट वाहन के रूप में हरियाणा में पंजीकृत हैं, इसके बावजूद व्यावसायिक तौर पर रोहतक से लखीमपुर खीरी के लिए सवारियां ले जाते पकड़ी गईं।
इनके चालकों के पास सवारियों को ले जाने का परमिट नहीं था। फिटनेस व टैक्स संबंधित प्रपत्र भी अधूरे थे। इन दोनों वाहनों को बीसलपुर थाने में सीज कर दिया गया। इसी प्रकार तीन अन्य वाहन जोकि विगत छह माह से टैक्स बकाया होने के बाद भी संचालित हो रहे थे। जिनकी फिटनेस भी समाप्त हो चुकी थी। उनका चालान किया गया। इन सभी वाहनों से एक लाख 32 हजार जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें