पीलीभीत। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) की डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा शुक्रवार को जिले के पांचों परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। डीएलएड परीक्षा को लेकर शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंटर कॉलेज पूरनपुर, एसआरएम इंटर कॉलेज बीसलपुर व एसवीएम इंटर कॉलेज बीसलपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार को सभी पांचों परीक्षा केंद्रों पर दोपहर ढाई बजे से साढ़े पांच बजे तक परीक्षा हुई। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डीसी गंगवार ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को पंजीकृत 614 के सापेक्ष 607 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। यहां सात परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत 615 के सापेक्ष 610 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र सिसौदिया ने बताया कि शुक्रवार को पांच परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इसके अलावा गुरुनानक इंटर कॉलेज पूरनपुर, एसआरएम इंटर कॉलेज और एसवीएम इंटर कॉलेज बीसलपुर पर भी शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा हुई।