माधोटांडा। बराही रेंज जंगल से बाहर निकलकर एक मादा चीतल घायल अवस्था में सीमावर्ती क्षेत्र के गांव मढईया लालपुर की आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। गर्भावस्था में होने के चलते ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने चीतल का स्वयं उपचार कर जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया। प्रभारी रेंजर बजीर हसन ने बताया कि एक मादा पाड़ा डैम क्रॉस कर आबादी क्षेत्र में पहुंच गया था। उसकी पीठ में मामूली घसीटने के निशान थे, जिसका स्वयं उपचार कराकर जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। ब्यूरो