पीलीभीत। डीएम डा. अखिलेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। जिसमें कॉफी टेबल बुक एवं विकास पुस्तिका के प्रकाशन हेतु गठित जिलास्तरीय पंद्रह सदस्य मौजूद रहे। बैठक में डीएम द्वारा शासन से प्राप्त निर्देश पर जिले की विशेष उपलब्धियां व विकास कार्यों से संबंधित विकास पुस्तिका के प्रकाशन पर चर्चा की। इसमें जिले के प्रसिद्व, ऐतिहासिक स्थल, धार्मिक स्थल, सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन स्थल, टाइगर रिजर्व, चूका स्पॉट जैसे स्थानों के साथ साथ प्रसिद्व व्यक्तियों की कॉफी टेबल बुक में प्रकाशन पर सहमती हुई। इसके लिए आवश्यक डाटा के चयन हेतु समिति के सदस्यों को दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में समिति के अध्यक्ष एडीएम न्यायिक देवेंद्र प्रताप मिश्रा, समन्वयक नगर मजिस्ट्रेट डॉ अर्चना द्विवेदी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व राज्य पोषण मिशन की बैठक में अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। ब्यूरो