खेकड़ा (बागपत)। जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर खेकड़ा नगर में बृहस्पतिवार को जनसंख्या फाउंडेशन के तत्वावधान में हुई बैठक में फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष मनु पाल बंसल ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या से लोग बेहाल है। जनसंख्या बढ़ने से संसाधनों में कमी आ रही है। इससे महंगाई बढ़ रही है। अनेकों युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण लगाया जाना जरूरी है। इस दौरान भाजपा नेता नरेश वर्मा, अनुज शर्मा, पदम धामा, पुनीत शर्मा, अनिल जैन, मनोज धामा, मनोज कुमार, अनुज धामा, आदर्श गुप्ता आदि रहे।