खेकड़ा (बागपत)। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे दिल्ली से वाया शामली हरिद्वार जा रही यात्री ट्रेन जब गोठरा और फखरपुर रेलवे हाल्ट के पास पहुंची, तभी ट्रेन की बोगी की खिड़की पर खड़ा बड़ौत क्षेत्र के कासिमपुर खेड़ी निवासी हनीफ (50) संतुलन बिगड़ने से ट्रेन से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे प्राथमिक इलाज के लिए खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी खेकड़ा सीएचसी पर पहुंचे । वहां के चिकित्सकों के रेफर करने पर परिजनों ने उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।