खेकड़ा (बागपत)।
ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित संस्कार भारती संस्था की मासिक बैठक में समाज में बढ़ते अपराध और संस्कार के अभाव पर चिंता जताई।
रविवार को खेकड़ा नगर के छोटा बाजार स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में संस्कार भारती संस्था की मासिक बैठक हुई। इसमें श्रीकृष्ण और देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया। इसमें श्री नारायण स्वरूप ने कहा कि आज के मौजूदा समय में बच्चों एवं युवाओं में संस्कार की कमी है। अच्छे संस्कार न मिलने के अभाव में बच्चे एवं युवा गलत मार्ग की और दौड़ रहे हैं। संस्कार के अभाव में कई घर बर्बाद हो रहे हैं। संस्कारों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। डॉ. रामकिशोर मिश्रा ने डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के चरित्र से सीख लेकर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में बड़ौत से पहुंचे हिंदी विभाग के सेवानिवृत्त शिक्षक श्री नारायण स्वरूप को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इसमें मौजूद कवियों ने काव्य पाठ कर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। इसकी अध्यक्षता विजय शंकर शर्मा एवं संचालन गजेंद्र गजानन ने किया। बैठक में अजय तोमर, संजय शर्मा, नरेंद्र गुलशन, डा गोपालदास, नीरज, गोपाल शर्मा, देवेंद्र सिरोही, नागेंद्र मिश्रा आदि रहे।