खेकड़ा (बागपत)।
एनजीटी ने खतरनाक चाइनीज मांझे के इस्तेमाल पर प्रदेश भर में प्रतिबंध लगा रखा है। एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद अधिकारी इस जानलेवा खतरनाक मांझे की बिक्री पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं। जानलेवा चाइनीज मांझे को लेकर लोगों में दहशत है। नगर निवासी सुरेंद्र, आदेश, ब्रहम सिंह, राजेश, पवन, दिनेश आदि ने डीएम से हस्तक्षेप कर जनहित में चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगवाने की मांग की। एसडीएम आशीष कुमार ने कहा जल्द ही बाजारों में अभियान चलाकर चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगवाई जाएगी। ब्यूरो