खेकड़ा (बागपत)।
नगर क्षेत्र में रविवार की रात्रि में तेज आंधी आई। तेज तूफान के कारण जंगल में दर्जनों वृक्ष टूटकर गिर पडे। साथ ही बिजली की लाइनें भी टूट क्षतिग्रस्त हो गई। बड़ागांव मार्ग पर आंधी के दौरान अचानक मार्ग पर टूटकर गिरे पेड़ की चपेट में आकर ग्राम ढिकोली निवासी तीस वर्षीय बाइक सवार युवक प्रवीन गंभीर घायल हो गया। साथ ही बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मार्ग से गुजर रहे कार सवार अन्य लोगों ने घायल को खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी सीएचसी पर पहुंचे। घायल की हालत खतरे से बाहर बताई है।