फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिनाथ भगवान का अभिषेक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिनाथ भगवान का अभिषेक किया
विज्ञापन

हस्तिनापुर। दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर के भव्य स्वर्णमयी त्रिमूर्ति जिनालय में चल रहे 40 दिवसीय शांतिनाथ विधान में सर्वप्रथम भगवान शांतिनाथ जी का अभिषेक किया गया। शांतिधारा करने का सौभाग्य विनोद जैन, बीना जैन, विनम्र जैन, विदूषी जैन को प्राप्त हुआ। अनुष्ठान में मुनि भाव भूषण जी महाराज ने कहा कि आचार्य भारत भूषण जी के गुरु समाधि सम्राट आचार्य धर्म भूषण महाराज का संस्मरण सुनाते हुए कहा कि आचार्य धर्म भूषण जी ने जीवन के अंतिम छह वर्षों तक प्रथम निशियां जी के घनघोर जंगल में तप करते हुए साधना की। आचार्य की रोग जनित अवस्था होने पर भी कभी उन्होंने अपनी चर्या से समझौता नहीं किया। कृषकाय होते हुए शुभ परिणाम पूर्वक अपनी देह का त्याग कर दिया। ऐसे आचार्य आज हमारे बीच भले ही ना हो किंतु उनके चरण चिह्न (पदचिन्ह) निशियां जी शांतिवन में स्थापित है। विधान के आयोजक नरेंद्र जैन, प्रेमचंद जैन, अनिल जैन, सुशील कुमार जैन, प्रदीप जैन, संजय जैन, राजेंद्र कुमार जैन, जंबु प्रसाद जैन, बिजेंद्र जैन, आदर्श कुमार जैन, सुनील कुमार जैन, स्वर्णलता जैन को विधान संयोजक प्रद्युम्न कुमार जैन ने माला, मुकुट व मंगल तिलक लगाकर सम्मानित किया। सांयकालीन महाआरती में संगीत के मधुर ध्वनि पर महाआरती की गई और रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रश्नमंच, धार्मिक प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्ष विनोद जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार जैन, उपाध्यक्ष अजीत प्रसाद जैन, कुणाल जैन, जे.सी जैन रूड़की, अनिल कुमार जैन, अभय कुमार जैन, नवीन कुमार जैन, देवेंद्र कुमार जैन, महाप्रबंधक मुकेश कुमार जैन, उपप्रबंधक अशोक कुमार जैन, उमेश जैन, अतुल जैन, मणिचंद जैन, कमल जैन, सुदर्शन जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें