खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम निरोजपुर एम्मा स्थित प्राथमिक विद्यालय के छात्र और छात्राओं ने शनिवार की सुबह करीब दस बजे गांव में ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली। इसका शुभारंभ ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने किया। रैली में शामिल छात्र और छात्राएं हाथ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारों से लिखे बैनर पोस्टर लेकर आगे चले। उन्होंने कहा बेटी है तो कल है। कई परिवारों को रोशन करती है। बेटी ही घर को स्वर्ग बनाती है। बेटी के बिना घर सूना होता है। बेटी है अनमोल रतन, इन्हें पढ़ाने का सब करो जतन, कन्या भ्रूण हत्या महा पाप है, इसलिए सभी को बेटी को बचाने का संकल्प लेना होगा। रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होते वापस विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान प्रवीन कुमार शर्मा, मनोज कुमार, विपिन कुमार, रीता सिंह, प्रियंका आदि आदि रहे।