फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में भक्ताम्बर विधान आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर में भक्तांबर विधान आयोजित
विज्ञापन

खेकड़ा(बागपत)। नगर में बड़ागांव मार्ग पर निर्भय एंकलेव स्थित श्री धरणेंद्र पदमावती धाम जैन मंदिर में रविवार को सुबह सात बजे गर्णिनी आर्यिका एक सौ पांच सरस्वती माता जी के सानिध्य में भक्ताम्बर विधान का आयोजन किया । विधान में सर्वप्रथम माता जी के सानिध्य में श्री जी की पूजा अर्चना की । महिला जैन मिलन खेकड़ा, पार्श्वनाथ महिला मंडल दिल्ली और खेकड़ा निवासी महिला और पुरुष भक्तों ने विधान में भाग लेकर पूजा अर्चना कर 48 अर्घ्य चढ़ाए। भक्त सरस्वती माता जी जयजयकार कर भजनों की धुन पर झूमे। विधान के समापन पर भक्तों ने पार्श्व नाथ भगवान और पद्मावती माता जी की आरती कर धर्म लाभ उठाया। इसमें विधान के आयोजक डॉ. आलोक कुमार जैन, सपना जैन, रीना जैन, सीमा जैन, सुषमा जैन, वीना जैन, पूनम जैन, मालती जैन, नीलम जैन, पूजा जैन, जनेश्वर दयाल जैन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें