फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपिता का बलिदान दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत) ।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर में स्थित होली चाईल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का बलिदान दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसमें स्कूल के प्रबंधक ब्रजपाल सिंह धामा, प्रधानाचार्य डॉ. ऊषा किरण, अपूर्वा त्यागी, प्रियांशी, देव चौधरी, अदिति, संयम शर्मा, अर्जुन धामा, आदित्य धामा, सलश, समीर आदि ने उनके फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसके अलावा नगर स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मनाया । प्राचार्य डॉ. आरके जैन ने कहा कि कुष्ठ रोग छुआछूत का रोग नहीं है। इलाज से इसका निवारण संभव है। डॉ. प्रभा अग्रवाल ने कुष्ठ रोग को लेकर छात्राओं से सवाल जवाब किए। साथ ही सभी ने महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें