खेकड़ा (बागपत) । बालकानंद महाराज ने कहा कि सत्य मार्ग पर चलकर ही मानव कल्याण संभव है।
क्षेत्र के बड़ागांव स्थित अद्वैत तपस्वी आश्रम में बुधवार को सेवकानंद जी महाराज की पुण्य तिथि पर हवन और भंडारे का आयोजन किया। इसका शुभारंभ हवन के साथ हुआ। इसमें भक्तों ने आहुतियां देकर सेवकानंद जी महाराज को श्रद्धांजलि दी। साथ ही सत्संग का आयोजन किया। सत्संग में बालकानंद जी महाराज ने कहा कि साधु संतों की संगति में सहकर ही मानव कल्याण संभव है। मनुष्य को हमेशा सत्य के मार्ग पर चलकर गरीब असहाय दीन, दुखी की सेवा में अपना जीवन लगाना चाहिए। मनुष्य को कभी भी मानवता को नही भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि झूठ, अहंकार आदि से हमेशा दूरी बनाकर चले, तभी मानव कल्याण संभव है। अंत में भंडारे का आयोजन किया।