फोटो नंबर 07केएआर 4,ए
खेकड़ा।
त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में जैन मुनि स्वर भूषण जी महाराज के शरीर पूर्ण कर समाधि लेने के बाद मंदिर में पहुंचे जैन समाज के भक्तों और संतों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित श्री त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में जैनाचार्य श्री सन्मति सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री स्वर भूषण जी महाराज का शनिवार की शाम शरीर पूर्ण हो गया । रविवार को उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए नगर क्षेत्र से श्रद्धालु उनके अंतिम दर्शन करनेे पहुंचे। दर्शन करने के बाद उनकी अंतिम यात्रा निकाली और नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस मंदिर कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन, नरेश कुमार जैन, यश लाल जैन, नवीन भैया, दिनेश जैन, पंडित धनराज जैन, संजीव कुमार जैन, अंकुश जैन, राजेश कुमार जैन, अरूण जैन, अजय जैन, अमित जैन, सुमेर जैन, संजय जैन आदि रहे।