फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएम डिग्री कॉलेज में पुलिस सुरक्षा गोष्ठी आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

सोमवार को एमएम डिग्री कॉलेज में पुलिस सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया । इसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव सुमन एवं थानाध्यक्ष एसपी सिंह ने कहा वर्तमान समय में छात्राओं को आगे बढ़ने एवं आत्म निर्भर बनने के लिए सरकार ने कई योजनाएं चला रही। पुलिस छात्राओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तत्पर है। यदि कॉलेज आते जाते समय अथवा घर के आस पास कोई भी मनचला उन्हें परेशान करता है, तो तुरंत गोपनीय ढंग से पुलिस को संबंधित मनचले के बारे में सूचना दें। छात्रा का नाम गोपनीय रखा जाएगा और मनचले के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होगी। पुलिस मनचलों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चला रही है। छात्राओं को सीओ ने हेल्प लाइन मोबाइल नंबर भी दिए। इन पर वह किसी भी समय संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें