पीलीभीत। सदर तहसील अमीन संघ का पुनर्गठन किया गया है। इसमें भगवानदास को उपाध्यक्ष और सुभाष यादव को मंत्री बनाया गया है।
राजस्व संग्रह अमीन संघ की तहसील शाखा की बैठक सदर तहसील सभागार में हुई। अध्यक्ष रामकुमार यादव ने कहा कि पिछले दिनों सदर तहसील से कुछ अमीनों का स्थानांतरण हो गया है जिससे कार्यकारिणी के कुछ पद रिक्त हो गए हैं। इन पदों पर पदाधिकारी नियुक्त करने का प्रस्ताव उन्होंने रखा। इसके बाद रिक्त पांच पदों पर चयन की प्रक्रिया शुरू हुई। सर्वसम्मति से भगवान दास को उपाध्यक्ष, सुभाष यादव को मंत्री, प्यारेलाल को कोषाध्यक्ष, महेश पाल यादव संगठन मंत्री और लाखन लाल को आडीटर चुना गया। पदाधिकारियों के चयन के बाद सभी सदस्यों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर अरविंद सिंह कार्की, कांशीराम, केके तेवतिया, वेगराज सागर, अनिल कुमार सहित कई अमीन थे।