बीसलपुर (पीलीभीत)। कोतवाली पुलिस ने मेरठ के दो युवकों समेत 13 लोगों को मंगलवार को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया।
मेरठ के कस्बा किठौर निवासी अब्दुल कादरी और वकील अहमद को पुलिस ने मंगलवार को सुबह ईदगाह चौराहे पर एक यात्री से किराये के विवाद में झगड़ते हुए गिरफ्तार किया। अब्दुल कादरी और वकील अहमद एक बस सेवा के कर्मचारी हैं।
इसी क्रम में पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के गांव खिरकिया निवासी सहदेव, संतोष कुमार, मानसिंह, हरपाल, कमलेश कुमार और शिवम कुमार को पुरानी रंजिश को लेकर आपस में झगड़ने पर गिरफ्तार किया तो गांव बौनी निवासी रमेश गिरि, गांव रसायाखानपुर निवासी मजहर अली और गांव रिछुलिया निवासी लल्ला शाह को भी झगड़े पर गिरफ्तार किया।
इसके अलावा पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर मोहल्ला बख्तावरलाल निवासी रामआसरे और विशाल कुमार को मंगलवार को उनके ही घरों से गिरफ्तार किया। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया गया है। संवाद