फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के मंदिरों में गणेश महोत्सव कल होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर स्थित सीताराम मंदिर में बृहस्पतिवार से गणेश महोत्सव शुरू होगा। बुधवार को नगर में गणपति की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली जाएगी। सीताराम मंदिर में पहुंचकर भगवान गणेश की प्रतिमा को विराजमान किया जाएगा। अनुष्ठान में रोजाना भजन सम्राट देवेंद्र दीक्षित व बनारस की नृत्य मंडली आकर्षण का केंद्र बनेगी। कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। अनुष्ठान की तैयारियां पूर्ण की। गणेश महोत्सव समिति के अध्यक्ष जयवीर सिंह, सन्नी गुप्ता, देवेश कुमार ने यह जानकारी दी। इसके अलावा खेकड़ा नगर के मोहल्ला अहिरान स्थित बालाजी मंदिर में बृहस्पतिवार को भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित होगी। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक अशोक गुप्ता, विपुल गुप्ता एवं पंडित विपिन शास्त्री ने दी। अर्वाचीन इंटर कॉलेज में भी गणेश महोत्सव के चलते बृहस्पतिवार को भगवान गणेश की धूमधाम के साथ शोभा यात्रा निकाली जायेगी। इसके बाद भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित किया जायेगा। उक्त जानकारी कालेज की प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें