फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता मोहित ने जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की याद में एमएम इंटर कॉलेज में छात्रों की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देश को हाकी में आठ ओलंपिक मेडल दिलाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती के मौके पर एमएम इंटर कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का आयोजन किया। समारोह का शुभारंभ एनआईएस कोच जितेंद्र कौशिक एवं प्रधानाचार्य सोहनबीर सिंह तोमर ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। दौड़ प्रतियोगिता में मोहित प्रथम, प्रशांत द्वितीय और धीरज तृतीय रहा। तीनों खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राजेश गौड़, कॉलेज खेल प्रभारी समर कांत, राकेश कुमार, देवदत्त शर्मा, हरि प्रकाश शर्मा, नीरज वत्स, सुधीर यादव, श्रवण कुमार, गजेंद्र कुमार शर्मा, राजेश, पवन, मुकेश शर्मा, सतेंद्र शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें