खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा नगर के छोटा बाजार स्थित जामा मस्जिद परिसर में सोमवार को मुस्लिम समाज के वरिष्ठ लोगों एवं युवाओं की बैठक हुई। इसमें मस्जिद इंतजामिया कमेटी की पूर्व कार्यकारिणी ने आय व्यय का ब्यौरा दिया। इसके बाद सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया। इसमें हाजी इकबाल को अध्यक्ष एवं यूसुफ मलिक को खजांची के पद के लिए चुना गया। जामा मस्जिद की पूर्व इंतजामिया कमेटी ने मस्जिद कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देकर कार्य भार सौंपा। नवनियुक्त कमेटी के पदाधिकारियों ने समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इसमें हाजी बुंदू मलिक, नय्यूम कुरैशी, हाजी सलीम, रहीस खान, आबिद मलिक, कबीर खान आदि मौजूद रहे। ब्यूरो