खेकड़ा (बागपत)।
खंड विकास कार्यालय में बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा एवं बीडीओ सौरभ राजपूत ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों एवं ग्राम विकास अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने ग्राम प्रधानों और ग्राम विकास अधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी देने का निर्णय लिया। ग्राम विकास अधिकारियों ने कहा कि मनरेगा में मजदूरों को मिलने वाली निर्धारित धनराशि कम है। मनरेगा द्वारा निर्धारित धनराशि को मजदूर कम बता कार्य करने को तैयार नहीं है। उन्होंने मनरेगा में धनराशि बढ़ाने की मांग की। साथ ही ब्लाक प्रमुख ने कहा कि 27 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेकड़ा में ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भारी संख्या मे पहुंच कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह सांकरौद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विरेंद्र सिंह बसी, राज कुमार, रजा हसन बीडीसी, वेदीराम, हरिओम त्यागी, सुनील बंसल, कृष्णकुमार तोमर, सुनील कुमार आदि रहे।