बरेली रुट पर 224 सी गेट रहेगा बंद
पीलीभीत। बरेली रूट पर रेलवे के गेट संख्या 224 सी पर 21 जनवरी को ट्रैक पर पैंकिग कार्य होने के कारण उस दिन गेट बंद रहेगा।
बरेली रेलवे रूट पर सेंथल और भोजीपुरा के बीच डिबनापुर हाल्ट के समीप किमी 292 गांव अहमदाबाद के पास गेट संख्या 224 सी पर रेलवे ट्रैक पर पैंकिग कार्य किया जाएगा। पीलीभीत के सीनियर सेक्शन इंजीनियर प्रथम मोहम्मद फारुक ने बताया कि रविवार 21 जनवरी को पैकिंग कार्य के दौरान गेट को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। गेट पर कार्य सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा। ब्राडगेज की ट्रैक पर कार्य पूरा होने के बाद ही गेट पर आवागमन शुरू होगा। रविवार को कार्य के दौरान गेट से आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहेगा।