फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीथिन के विरोध में निकाली जागरुकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर/पीलीभीत। सनातन संस्कृति विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पॉलीथिन के विरोध में नगर में जागरुकता रैली निकाली।
विज्ञापन

सनातन संस्कृति विकास समिति के कार्यकर्ता रविवार को मोहल्ला दुर्गाप्रसाद स्थित समिति कार्यालय में जमा हुए और वहीं से उन्होंने पॉलीथिन के विरोध में जागरुकता रैली निकालनी शुरू कर दी। रैली में शामिल कार्यकर्ता पॉलीथिन के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। कार्यकर्ता रैली समर्थित नारे लिखी पट्टिकाएं भी थामें थे। कार्यकर्ता रास्ते में मिलने वाले लोगों को पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने को प्रेरित भी कर रहे थे। रैली बारह पत्थर चौराहे तक गई और पुन: समिति कार्यालय पर आकर समाप्त हो गई। रैली का नेतृत्व समिति अध्यक्ष डॉ. सबितुर प्रकाश गंगवार ने किया। रैली में डॉ. अवनीश मिश्रा, डॉ. नवरतन गंगवार, मनू, हरीश, सुधाकर, फूलमती, मिथलेश, रामकुमार, मुनेष, संजीव, कृष्ण मोहन, अरविंद, अनमोल, अतुल, विश्राम सिंह, सुशील, प्रवेश, मनोज, कैलाश, जितेंद्र, शैलेंद्र, संतोष, प्रदीप, मुनेंद्र, गजेंद्र, राजीव, हरीओम, सोनपाल, मोहन स्वरूप और मुलायम यादव समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें