खेकड़ा (बागपत)।
हाईवे पर सोमवार की शाम ट्रक की टक्कर लगने से कार सवार तीन लोग घायल हो गए। सोमवार की शाम करीब छह बजे लोनी निवासी आजाद, सौरभ एवं विपिन कार में सवार होकर वाया दिल्ली सहारनपुर हाईवे से अपने घर लोनी वापस लौट रहे थे। जब वह ग्राम मवी कलां से आगे पहुंचे, तभी पीछे से अनियंत्रित ट्रक की कार में टक्कर लगी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही कार सवार लोनी निवासी विपिन, आजाद एवं सौरभ घायल हो गए। दुर्घटना को अंजाम देकर ट्रक समेत चालक भाग गया। लोगों ने घायलों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल मेें पहुंचे।