फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 12 मिमी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बीते 24 घंटों में जिले में 12 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। जिससे मौसम में बदलाव आ गया। मौसम ठंडा होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं रात को ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार 29 सितंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से तेज धूप और उमस के चलते लोगों का गर्मी से हाल बेहाल था। बृहस्पतिवार की सुबह बारिश होने से मौसम में बदलाव आ गया था। वहीं रात में भी हल्की बारिश होने से लोगोें को ठंड का एहसास हुआ।
शुक्रवार को भी बारिश हुई और मौसम काफी सुहावना बना रहा। दोपहर में बारिश होने के बाद फिर शाम को हल्की बारिश हुई। पूरे दिन बारिश का ऐसा ही क्रम बना रहा। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि 29 सितंबर तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। हल्की बारिश होती रहेगी। शुक्रवार को अधिकतम 31.2 और न्यूनतम 24.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें