फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्टडी वीजा पर विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 29 May 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया (पीलीभीत)। स्टडी वीजा पर विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना अमरिया क्षेत्र के गांव मुंडलिया इलाही बक्श निवासी अमनदीप कौर पत्नी सतेंद्र पाल ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि उसने 14 अक्तबूर 2022 को यूके के स्टडी वीजा की फाइल लगाने के लिए बरेली के राजेंद्र नगर निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र राम किशोर से मुलाकात की थी। उसने 15 लाख रुपये में स्टडी वीजा लगवाने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि पीड़िता से आरोपी ने उसी दिन ऑनलाइन 40 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद आठ फरवरी 2023 को 40 हजार, नौ फरवरी को 40 हजार रुपये समेत कई बार में कुल 12.10 लाख रुपये ठग लिए, लेकिन आज तक उसको वीजा नहीं दिया गया। दबाव बनाने पर आरोपी ने 95 हजार रुपये वापस किए और बाकी रुपये देने से मना करते हुए दोबारा ऑफिस आने या कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें