खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर में रविवार की दोपहर करीब एक बजे रेलवे रोड पर एक बाइक और स्कूटी की आमने सामने की टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार युवक और स्कूटी सवार युवती घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को मार्ग से उठाया। सूचना मिलने के चलते पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस ने दोनों घायलों का इलाज कराया। इसके बाद दोनों घायलों के परिजन भी थाने पर सूचना मिलने के चलते पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। देर रात तक कुछ लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के प्रयास में जुटे रहे।