खेकड़ा (बागपत)। एमएम डिग्री कॉलेज में हिंदी विषय के प्रवक्ता को कॉलेज सचिव एवं प्राचार्य ने सौंपकर कार्यभार ग्रहण कराया। नगर में स्थित एमएम डिग्री कॉलेज में लंबे समय से हिंदी विषय के प्रवक्ता का पद खाली था, इससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई नहीं हो पा रही थी। कॉलेज सचिव एवं प्राचार्य कॉलेज में हिंदी विषय के प्रवक्ता की नियुक्ति को लेकर काफी प्रयासरत थे। बुधवार को आयोग द्वारा भेजे गए हिंदी के प्रवक्ता गोपेश्वर दत्त पांडेय के कॉलेज में पहुंचने पर कॉलेज अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा, सचिव ब्रिजेश कुमार शर्मा और प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार ने उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया। इस दौरान ब्रजभूषण शर्मा, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. मनोज कुमार, भूपेश कुमार, जयपाल सिंह, सौरभ आदि रहे।