फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभानपुर के ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

यमुना नदी पुस्ते के समीप कूड़ा डलवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर में यमुना नदी पुस्ते पर अलीपुर बांध के समीप कुछ फैक्ट्री संचालकों ने कूड़ा डलवाने के लिए अवैध डंपिंग ग्राउंड बना दिया है। इससे गांव में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना है। यमुना नदी पुस्ते के समीप प्रतिबंधित कचरे का डंपिंग ग्राउंड बनाने पर ग्रामीणों में फैक्ट्री मालिकों के प्रति आक्रोश है। आक्रोशित ग्रामीणों ने अधिकारियों से अविलंब प्रतिबंधित कचरे को वहाँ से हटवा कचरे को खुले में डालने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान ग्रामीण हरीश, सुनील, राकेश, हरिकिशन, सतीश, सूरज, राजीव, प्रमोद, मनोज आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें