फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण कार्यक्रम की सहयोगी महिलाएं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोगी संस्था कोर एडरा ने बृहस्पतिवार को नगर के मोहल्ला शेखपुरा में टीकाकरण कार्यक्रम की सहयोगी 20 महिलाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर कोर एडरा के बीएमसी शमशाद अली ने कहा कि सभी के सहयोग से ही हमारा देश पोलियो मुक्त हो सका है। डब्ल्यूएचओ के मोनीटर देवेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में जनता को स्वस्थ रखने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए सभी से साफ सफाई रखने पर जोर दिया। टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किए रोटा वायरस टीके की जानकारी दी। इसमें डॉ. सलीम, डॉ. एसपी सिंह, दिलशाद सभासद, आरिफ, वसीम, सूरजभान, फातिमा, रेशमा, शबनम, सरिता, इंदु, फेमिदा आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें