खेकड़ा (बागपत)।
नगर में बड़ागांव मार्ग पर निर्भय एंकलेव स्थित श्री पार्श्वनाथ धरणेंद्र पदमावती धाम दिगंबर जैन मंदिर में नववर्ष पर आर्यिका एक सौ पांच सरस्वती माता जी के सानिध्य में भक्ताम्बर विधान का आयोजन किया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ हुआ। सर्व प्रथम भक्ताम्बर विधान का आयोजन किया । इसमें श्रद्धालुओं ने विधि विधान के साथ श्री जी की पूजा अर्चना की। इसके बाद दिल्ली से आई भजन कीर्तन की पार्टी ने नव वर्ष के उपलक्ष्य में मन मोहक धार्मिक संगीत प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया । आर्यिका एक सौ पांच सरस्वती माता जी ने कहा कि नव वर्ष सभी के लिए खुशी लेकर आए और सभी सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर बुराई को छोड़कर अपने जीवन को सार्थक बनाए। तभी मानव उत्थान संभव है। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ उठाया। इस दौरान जनेश्वर दयाल जैन, राजेश कुमार जैन, सिद्धार्थ जैन, उमेश जैन, सुधा जैन, रीना जैन, वीना जैन, दीपा जैन, शालू जैन, मंजुषा जैन, विदुषी जैन आदि रहे।