फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएम डिग्री कॉलेज में पंडित मालवीय की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

महामना मालवीय डिग्री कॉलेज में पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर हवन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने पर बल दिया।
सोमवार को महामना मालवीय डिग्री कॉलेज में भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती उल्लास पूर्वक मनी। इसमें सोमवार को सुबह नौ बजे हवन किया । इसके बाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन अहमद, खेकड़ा नगर पालिका की चेयरमैन संगीता धामा, ब्लाक प्रमुख खेकड़ा जितेंद्र धामा पहलवान, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार ने पंडित मालवीय रे चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर सभी से उनके दिखाए मार्ग पर चलने पर बल किया। इसके बाद कॉलेज की छात्रा नरगिस, गुलफसा, सुल्ताना, मनीषा, शिवानी आदि ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। साथ ही वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेताओं सम्मानित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा ने की। संचालन सचिव प्रबंध समिति ब्रिजेश कुमार शर्मा ने किया। इसमें बेद प्रकाश शर्मा, डॉ. संतकुमार शर्मा, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. सुनील धीमान, डॉ. भवानी रामचंद्रन, शैलेंद्र कुमार, डॉ. मनोज कुमार, उदयभान द्विवेदी, देवेश शुक्ला, नकुल यादव, राजपाल सिंह, गौरव कुमार, भूपेश कुमार, प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें