खेकड़ा (बागपत)।
बसपा नेता/ सेवानिवृत्त एसडीओ धर्म सिंह ने रालोद नेताओं के साथ दिल्ली में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के समक्ष रालोद में शामिल होने की घोषणा की। नगर निवासी धर्म सिंह लंबे समय से बसपा के स्थानीय सक्रिय नेता रहे और बसपा के ही पूर्व जिला महासचिव के पद पर रहे। बृहस्पतिवार को वह रालोद नेताओं के साथ दिल्ली रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने रालोद की नीतियों में विश्वास व्यक्त कर रालोद में शामिल होने की घोषणा की। वहां जयंत चौधरी ने उनका स्वागत कर संगठन को मजबूत करने को कहा। इस दौरान रालोद नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र धामा, चौधरी बलधारी सिंह, वतन धामा, धीरू धामा, इरफान, श्रीपाल, कृष्णपाल, विक्रम पाल, राहुल, रामबीर आदि रहे।