खेकड़ा (बागपत)। नगर में वाल्मीकि प्रकटोत्सव दिवस पर श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति दी। साथ ही भंडारे हुआ। नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर में बुधवार को श्रद्धालुओं द्वारा वाल्मीकि प्रकटोत्सव दिवस श्रद्धा और उल्लास पूर्वक परंपरागत ढंग से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर वाल्मीकि की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। इसके बाद सुबह आठ बजे हवन किया, इसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर धर्म लाभ उठाया। दोपहर में भंडारे का आयोजन किया, इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान कैलाश चंद, प्रदीप पार्चा, आकाश, बादल, काले, संदीप, राजू, अंकित, सनी, विनोद, दीपक, मोहन बेदी आदि रहे।