खेकड़ा (बागपत)।
मंगलवार को खेकड़ा सीएचसी पर ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर रूपेंद्र शर्मा ने आशा के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कहा आशा का कार्य अपने अपने क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं को समय पर टीके लगवाने, स्वास्थ्य के प्रति जानकारी देना है। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान सीएचसी में ही लाए, ताकि जच्चा बच्चा को कोई परेशानी न हो। उन्होंने आशा को परिवार नियोजन की जानकारी दी। इस दौरान प्रीति, बबली, बेबी, सविता, सुमन, बबीता, पूनम, भारती, रेखा, सोनिया, मंजू, पिंकी आदि आशा मौजूद रही।