खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर क्षेत्र में कई दिन से लगातार बारिश हो रही है। इस कारण जर्जर हाल मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। सोमवार की रात्रि में नगर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी चुन्नू पुत्र गोवर्धन वाल्मीकि एवं सुखबीरी पत्नि स्वर्गीय चमन वाल्मीकि के मकान अचानक भरभराकर तेज आवाज के साथ गिर गए। मकान के आंगन में सो रहे परिवार के सदस्यों की मकान गिरने के चलते आंख खुल गई। । गनीमत रही कि दोनों परिवारों के लोग आंगन में सो रहे थे। कोई भी मकान की चपेट में नहीं आया। अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो जाता। इससे दोनों परिवारों का हजारों रुपये कीमत का सामान दबकर खराब हो गया। पीड़ित मकान मालिकों ने एसडीएम से हस्तक्षेप कर मामले की जांच कराकर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।