खेकड़ा (बागपत)।
रविवार को क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में सुबह करीब आठ बजे विश्व शांति और बारिश के लिए हवन किया। इसका शुभारंभ पूजा के साथ विधि विधान पूर्वक हुआ। पंडित मोनू शर्मा ने मंत्रोच्चारण के बीच भक्तों ने हवन में आहुतियां देकर प्रभु से विश्व शांति की कामना की। साथ ही लोगों ने इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए भी आहुतियां देकर इंद्र द्रेव से बारिश की कामना की। हवन में मुख्य यजमान गजेंद्र कुमार शर्मा एवं उनकी पत्नी अनीता शर्मा रहे। हवन के बाद प्रसाद बांटा। इसमें पप्पू प्रधान, ब्रजमोहन त्यागी, आनंद प्रकाश त्यागी, सत्यप्रकाश अरोड़ा, मोहनलाल, जगरेश त्यागी, सुरेश प्रधान, शुभम, गौरव, राजपाल आदि रहे।