खेकड़ा (बागपत)।
संस्कार भारती के तत्वावधान में नटराज जयंती पर 29 जुलाई को खेकड़ा नगर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। पूर्व प्रधानाचार्य राज गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बुधवार को यह निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में दिल्ली नोएडा के कलाकारों के अलावा स्थानीय प्रतिभाओं को भी मौका दिया जाएगा। बैठक में संजय शर्मा, गोपाल शर्मा, गजेंद्र शर्मा, राकेश आचार्य, विष्णु गुप्ता, राकेश धामा आदि रहे। ब्यूरो