फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद का त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम आशीष कुमार एवं सीओ वंदना शर्मा ने खेकड़ा थाने पर ईद के त्योहार के चलते नगर क्षेत्र के गणमान्य लोगों की शांति समिति की बैठक ली। इसमें अधिकारियों ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का प्रतीक है। सभी लोग परंपराओं को कायम रखकर त्योहार को आपसी भाई चारे के साथ मनाए। यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। साथ ही लोगों ने ईद पर पर्याप्त मात्रा में बिजली, पानी, साफ सफाई कराने की मांग की। इसके अलावा नगर के बाजार में घूम रहे आवारा पशुओं हिंसक सांड़ एवं बंदरों को पकड़वाने की मांग की। अधिकारियों ने शहर के लोगों को समस्याएं हल कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान थाना प्रभारी एसपी सिंह, ब्रह्मपाल सिंह सभासद, राजेंद्र यादव सभासद, भूपेंद्र सभासद, नजीर अहमद, बाबू मलिक, नरेंद्र कुमार सभासद, साबिर अंसारी सभासद, राजकुमार त्यागी, जयदेव प्रधान, शकील, रहीसा, भगवती, राकेश कुमार, नवीन जैन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें