खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम नूरपुर के लोगों ने प्रदर्शन कर टूटी पुलिस का निर्माण कराने की मांग की।
क्षेत्र के ग्राम नूरपुर में जिला जेल पर जाने वाले मार्ग की पुलिया विगत एक माह से टूटी है। ग्रामीण निरंतर अधिकारियों से टूटी पुलिया का निर्माण कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का निदान नहीं हो सका। टूटी पुलिया में आए दिन राहगीर और बच्चे गिरकर घायल होते रहते हैं। साथ ही जिला जेल में आने जाने वाले बंदी वाहन एवं अधिकारियों के वाहन भी यही से होकर गुजरते हैं। बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने टूटी पुलिया पर प्रदर्शन कर कहा कि पुलिया का निर्माण अधिकारी जान बूझकर नहीं करा रहे हैं। उन्हें झूठे आश्वासन देकर भेज दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अब उपेक्षा बर्दास्त नहीं होगी। यदि तीन दिन में पुलिया का निर्माण नहीं हुआ तो वह तहसील में धरना देंगे। इसमें हरीश, मिंटू, रहीस, प्रशांत, सुधीर राजू, दिनेश, सुनील, राजपाल आदि रहे।