खेकड़ा (बागपत)।
नगर में रेलवे स्टेशन के समीप मार्ग पर रखे ट्रांसफार्मर के नीचे पडे़ कूडे़ के ढेर में आग लग गई और आग ने कुछ ही देर में उग्र रूप धारण कर लिया। विद्युत ट्रांसफार्मर के पास आग लगी देख आस पास के मकानों में रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया। और लोगों ने प्रयास कर आग को बुझाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा।