फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व सचिव के आश्वासन पर अमीनों का धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

मंगलवार से वेतन विसंगतियों को दूर कर वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेश संघ के आह्वान पर खेकड़ा तहसील के सभी संग्रह अमीन कार्य का बहिष्कार कर धरने पर बैठे हैं। बृहस्पतिवार को भी संग्रह अमीन धरने पर रहे। दोपहर बाद प्रदेश संघ के पदाधिकारियों ने संग्रह अमीनों को बताया कि उनकी लखनऊ में राजस्व सचिव से वार्ता हुई। इसमें उन्होंने समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया। इनको लेकर शुक्रवार को लखनऊ में राजस्व सचिव से उनकी वार्ता होगी। प्रदेश सचिव के आह्वान पर संग्रह अमीनों ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान सुभाष कुमार, संदीप कुमार, सत्यवीर सिंह, दीपक शर्मा, रोहताश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें