खेकड़ा (बागपत)।
बुधवार को नगर में स्थित बीआरसी केंद्र परिसर में नगर क्षेत्र के सभी विद्यालयों के शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इसमें प्रशिक्षक सुधीर वशिष्ठ एवं विपिन शर्मा ने शिक्षकों को बच्चों को अंग्रेजी भाषा का ज्ञान कराने को कहा। उन्होंने कहा बच्चों को हिंदी भाषा के साथ साथ अंग्रेजी भाषा का ज्ञान कराना जरूरी है। नियमित रूप से बच्चों को पहले प्रतिदिन प्रयोग होने वाले अंग्रेजी के शब्दों का ज्ञान कराएं और उन्हें अंग्रेेजी भाषा के प्रति जागरूक कर आगे बढ़ाते रहे। आधुनिक युग में अंग्रेजी भाषा का बच्चों को ज्ञान होना जरूरी है।