फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू के परिवार वालों ने ससुराल वालों को पीटा

विज्ञापन
मारपीट
विज्ञापन
माधोटांडा/पीलीभीत। विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए परिवार वालों ने उसकी ससुराल में घर में घुसकर असलहों के बल पर ससुरालियों से मारपीट की और कार व अन्य सामान भी तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। बाद में दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर घटना की क्रास रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम सेल्हा निवासी फार्मर हरप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी शादी पूरनपुर के हरसिंहपुर गांव निवासी इंद्रजीत की बेटी संदीप कौर से डेढ़ साल पहले हुई थी। आरोप है कि शुक्रवार सुबह पत्नी के परिवार वाले असलहों से लैस होकर आ धमके। हवाई फायरिंग करते हुए घर में घुसकर गाली गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर पहले फार्म हाउस पर मौजूद पिता हरचंद सिंह, माता परविंदर कौर, भाई तेजिंदर सिंह, दादी संत कौर से मारपीट की। इसके बाद बीच बचाव कराने आए नौकरों को भी जमकर पीटा। मौके पर खड़ी दो कार व एक बाइक को तोड़ दिया। घर पर रखी एक लाख अस्सी हजार रुपये भी लूट धमकी देते हुए चले गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देेर में यूपी 100 और रमनगरा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने माधोटांडा पुलिस को ससुर इंद्रजीत सिंह, साले मनप्रीत, बलजीत, लवप्रीत के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
उधर दूसरे पक्ष से इंद्रजीत सिंह ने बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। इसमें हरप्रीत सिंह समेत चार ससुरालियों को नामजद किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी उनकी बेटी संदीप कौर को लंबे समय से प्रताड़ित कर रहे हैं। शुक्रवार को वह बेटी को लिवाने आए तो उनसे भी मारपीट की गई। एसएचओ इंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। दोनों से मिली तहरीर के आधार पर क्रास रिपोर्ट दर्ज की गई है। लूटपाट के लगाए जा रहे आरोप गलत हैं, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें