पीलीभीत। एसपी कलानिधि नैथानी ने लंबे समय से पुलिस लाइन में तैनात 2005 और 2006 बैच के 16 सिपाहियों को चौकी और थानों में तैनाती दी है। राजसिंह को खकरा चौकी, जाकिर हुसैन, धर्मप्रकाश, वेदप्रकाश को कमल्ले चौकी, मुकेश कुमार सिंह, योगेश कुमार सिंह को चौकी सिविल लाईन, बुद्ध प्रताप गौतम को चौकी जेल, मोरपाल सिंह पूरनपुर गेट, धर्मेंद्र सिंह, जकी अहमद, शशि कुमार को भिकारीपुर चौकी, जियाउल हक ललौरीखेड़ा, वीरपाल सिंह शाही चौकी, मोहम्मद रिजवान कस्बा सुनगढ़ी चौकी, जंगपाल को ललौरीखेड़ा चौकी पर तैनात किया है। एसपी ने बताया कि बीते समय किए गए चौकियों के निरीक्षण में सिपाहियों की कमी की समस्या सामने आई थी। कम से कम एक चौकी पर छह सिपाही होने चाहिए। देहात की चौकियों पर भी पुलिसकर्मी भेजे जाएंगे।