जहानाबाद। कोतवाली क्षेत्र में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने नौ पुरुषों और दो महिलाओं समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर न्यायालय भेज दिया। उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि नगर के काली टोला मोहल्ले में एक ही परिवार के सदस्यों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को भी परिवार के लोग आपस में झगड़ रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केशव, शिव कुमार, आदित्य, राहुल, अभिषेक, सुरेश, उसकी पत्नी मुन्नी देवी, रामप्रसाद और उसकी पत्नी कमला देवी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, गांव देवपुरा में मारपीट के मामले में पुलिस ने जसपाल और सोनू को गिरफ्तार किया। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि दोनों घटनाओं में पकड़े गए सभी 11 आरोपियों को पुलिस ने शांतिभंग ने चालान किया। संवाद